फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथ मंदिरों में पूजे गए भोलेनाथ

Tue, 11 Aug 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों के साथ ही अन्य शिवालयों के बाहर आस्था का सैलाब दिखा। अराध्य के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बारी का इंतजार करने लगे। कपाट खुलते ही वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालु जुटने लगे। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और भाजपा नेता अनिल कुमार ने मंदिर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित मां जगदंबा भवानी के नए मंदिर का अवलोकन भी किया।
सायंकाल भव्य महाआरती में शंख, झांझ और घंटों की गूंज से पूरा परिसर शिवमय हो गया। श्री हरि मंदिर में पंजाबी युवा संगठन की ओर से निकाली जा रही 18वीं विशाल डाक कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा नौ अगस्त को कछला से गंगाजल लेकर रवाना हुई थी। कांवड़ियों ने श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद श्री हरि मंदिर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

अलखनाथ मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही। आनंद आश्रम के भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी उपस्थित रहे।

तपेश्वरनाथ मंदिर में की गई आरती
बरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार पर अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से सुभाष नगर स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर में पांचवीं सत्यनाथ महाआरती संपन्न हुई। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर देश और विश्व कल्याण की कामना की। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि इस दौरान मुकेश सागर, छोटेलाल साहू, कमल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें