फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता की पत्नी की हत्या, आरोपी देवर को गोली मारकर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
नत्थो देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शाही के गांव कुल्छा खुर्द में वारदात, पहले लाठियों से पीटा फिर सिर पर फरसा मारा
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी और एक बेटा भी हिरासत में, दूसरा बेटा फरार

शाही। गांव कुल्छा गौंटिया में भाकियू नेता की पत्नी की उसी के भाई और उसके घरवालों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद सिर पर फरसा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद मुख्य आरोपी भाकियू नेता के भाई को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दो और आरोपी भी पकड़ लिए गए।
भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष लाखनराम की 50 वर्षीय पत्नी नत्थो देवी पास की एक दुकान से रविवार सुबह आठ बजे चाय की पत्ती लेकर लौट रही थीं, इसी बीच उनके देवर श्रीराम ने उन्हें रास्ते में रोककर गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच श्रीराम की पत्नी भानमती और बेटे सोनू और प्रेमपाल भी लाठी-डंडे व फरसा लेकर आ गए। इन लोगों ने नत्थो की लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद उनके सिर पर फरसे से वार कर दिया। सिर फटने के बाद नत्थो देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक नत्थो ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नत्थो देवी के पति लाखनराम ने अपने छोटे भाई श्रीराम, उसकी पत्नी और दोनों बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने भानमती और सोनू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कुछ घंटों बाद अगरास मार्ग पर श्रीराम को भी दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी किए जाने पर श्रीराम ने तमंचे से गोली चलाई जिससे सिपाही मनीष नाहर घायल हो गया। जवाब में एसओ वीरेंद्र सिंह राणा ने गोली चलाई जो श्रीराम के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद किए। इससे पहले हत्या की सूचना पर सीओ मीरगंज रामानंद राय और एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के पति चौथे आरोपी प्रेमपाल की तलाश की जा रही है।

कच्ची शराब बनाने की शिकायत पर बौखला गया था श्रीराम

पुलिस के मुताबिक आरोपी श्रीराम कच्ची शराब बनाने का धंधा करता है। कुछ दिन पहले लाखनराम के परिवार की ओर से पुलिस से इसकी शिकायत की थी। श्रीराम इसी वजह से बौखला गया था। रविवार को इसी वजह से उसने नत्थो देवी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

नत्थो देवी की हत्या परिवार की आपसी रंजिश में की गई। एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दो और आरोपी हिरासत में हैं। चौथे आरोपी को तलाश किया जा रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें