फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 186 करोड़ के बकाये पर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केसर चीनी मिल से पिछले और वर्तमान सत्र के 186 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को धरना दिया। केसर चीनी मिल के प्रशासनिक भवन के सामने धरना देते किसानों के बीच पहुंचे मिल के सीईओ शरत मिश्रा के भाषण के बाद किसान भड़क गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू के धरने में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने केसर चीनी मिल पर टालमटोल का आरोप लगाया। कहा, इससे उनकी मंशा साफ होती है कि मिल भुगतान नहीं करना चाहती है। किसान नेता रवि ढाका ने कहा, केसर चीनी मिल बिकने के कगार है। शासन-प्रशासन भी चीनी मिल से किसानों के रुपये नहीं दिलवा पाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत सिंह ने भी संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना ने कहा, मिल प्रबंधन ने करोड़ों रुपये का मार्केट बनाकर बेच दिया, चीनी मिल के गेट के पास एक और मार्केट बनाया, जो चीनी बनाई वह भी सब बेच दी। लेकिन, किसानों को गन्ने का मूल्य नहीं दिया।
मिल बिकने पर ही होगा भुगतान : सीईओ
दोपहर बाद किसानों के बीच पहुंचे केसर चीनी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शरत मिश्रा ने कहा, मिल के पास बेचने के लिए ना तो चीनी है, न शीरा है और ना ही पैसा है। जब भी चीनी मिल बिकेगी तभी किसान का भुगतान हो पाएगा। चीनी मिल की बिक्री को लेकर कई बड़े बिजनेस घरानों से मिल के सीएमडी की वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

भड़के किसान
चीनी मिल प्रबंधन की ओर से पहली बार किसी बड़े अधिकारी ने इस तरह का किसानों के बीच बयान दिया, जिसके बाद किसान भड़क गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में करीम सैफी, राशिद खान, नारायण दास तिवारी, विराम स्वरूप शर्मा, शंकर लाल, शाहरुख सैफी आदि मौजूद रहे। धरने का संचालन वरिष्ठ किसान नेता चौधरी मुन्ना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें