फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भरताना में रह रही विवाहिता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने विवाहिता के पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भरताना निवासी गोवर्धन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी नेहा (24) की शादी मई 2024 में बदायूं के भवानीपुर निवासी नेत्रपाल उर्फ टिंकू से हुई थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। मांग पूरी न होने पर नेहा को प्रताड़ित किया गया। पांच माह पहले नेहा ने बेटी खुशी को जन्म दिया था।
करीब दो माह पहले ससुराल वालों ने नेहा को मारपीट कर भरताना के बाहर छोड़ दिया था। इसके बाद से वह लगातार बीमार थी। रविवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ी, जिस पर उसे देवचरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। सुधार होने पर उनको घर वापस ले गए। इसके बाद घर पर सोमवार सुबह 7:30 बजे नेहा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर नेहा के ससुर श्रीराम व अन्य ससुरालीजन गांव पहुंचे, लेकिन पति नेत्रपाल उर्फ टिंकू नहीं आया। वहां मायके पक्ष से विवाद हुआ। ससुर श्रीराम ने ही पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नेहा के पिता की तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें