फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भगवान बंसल ने जीते पांच स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर निवासी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर भगवान बंसल ने एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाते हुए इतिहास रचा है। उन्होंने पांच से नौ नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

यह उपलब्धि उन्होंने रॉ फुल पावरलिफ्टिंग, बेंच इक्विप्ड प्रेस और इक्विप्ड डेडलिफ्ट आदि इवेंट्स में हासिल की। भगवान बंसल ने सभी इवेंट्स में भाग लेकर हर श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया। वर्तमान में उनकी आयु 75 वर्ष से ऊपर है।


भगवान बंसल के नाम अब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 20 स्वर्ण पदक और पांच विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो विश्व पावरलिफ्टिंग इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है। संवाद
विज्ञापन




55 वर्षों से कर रहे नियमित अभ्यास
भगवान बंसल ने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से नियमित रूप से पावरलिफ्टिंग का अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोजाना तीन घंटे के कठिन अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें