फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहली बार मिली अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मिली पैसेफिक शूटिंग रेंज को अक्तूबर में हुए उद्घाटन के बाद अब पहली बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इस आयोजन में रुविवि से संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रतियोगिता का आगाज 19 नवंबर को होगा। इसके लिए, क्लब प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज संचालक आनंद विक्रम सिंह ने बताया कि पहली बार किसी प्रतियोगिता को आयोजित करने का अवसर मिला है। यह बरेली के लिए सम्मान की बात है कि यहां अब राज्यस्तरीय आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि क्लब को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक और सुरक्षित वातावरण में अभ्यास का मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि राइफल क्लब में लखनऊ, इटावा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और ओडिशा से आकर भी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियाें को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी पीएन प्रकाश और रानी लक्ष्मीबाई अवार्डी हिमानी सिंह को सौंपी गई है।







जर्मनी और हंगरी से आए अत्याधुनिक उपकरण

क्लब को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शूटिंग उपकरण जर्मनी और हंगरी से मंगवाए गए हैं। यहां एयर राइफल्स, एयर पिस्टल्स, .22 राइफल, .22 पिस्टल और .25 बोर पिस्टल जैसे उच्च गुणवत्ता वाले हथियार उपलब्ध हैं। इन उपकरणों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप अभ्यास करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें