फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बदलता मौसम कर रहा बीमार, खांसी, जुकाम, बुखार के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिन में गर्मी, रात में सर्दी से बिगड़ रही लोगों की सेहत

बरेली। फ रवरी माह का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है लेकिन बदलते मौसम के मिजाज ने सभी को परेशान कर दिया है। सुबह और शाम को जहां लोग गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से बच रहे हैं वहीं दिन की गर्मी में पंखे और एसी चला रहे हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि कुछ दिनों तक गर्म कपड़े जरूर पहनते रहे। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच इन दिनों अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि दिन में धूप और रात सर्द होने की वजह से लोग वायरल इंफेक्शन और फ्लू से पीड़ित होने लगे हैं। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें सर्दी होने पर वह खांसी की चपेट में आ रहे हैं। गर्म और सर्द के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है। चिकित्सकों की सलाह है अभी गर्म कपड़ों का प्रयोग बंद न करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बताया कि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है हाथों को साफ रखना। नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहे। कहा कि बदलते मौसम में फ ल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए, खासतौर पर हरी सब्जियों का। गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में लेनी चाहिए क्योंकि इनमें एंटी ऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर में जमे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

इन सब चीजों को भी रखें ध्यान

  • -जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार हैं उनसे दूर रहें
  • -सार्वजनिक जगह जाने से पहले अपने मुंह को ढककर निकलें
  • -बाहर से आकर हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं और एल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें
  • -सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें