फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से श्यामगंज तक मचा हाहाकार फिर भी लगवा दिया सड़क पर बाजार

विज्ञापन
खुर्रमगौंटियां में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने से श्यामगंज रोड पर बढ़ा ट्रैफिक मगर ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच लगने वाला अवैध बाजार नहीं हटाया

बरेली। पुलिस और नगर निगम की सरपरस्ती में ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच सड़क पर लगने वाला सनडे बाजार इस बार भी वैसे ही लगा जैसे हमेशा लगता है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई करने को ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क बंद थी, इसलिए उधर का ज्यादातर ट्रैफिक इसी रोड पर डायवर्ट हो गया लिहाजा सनडे मार्केट की वजह से पूरे दिन सड़क पर भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वैसे तो सनडे मार्केट सालों से अवैध रूप से सड़क पर लगता आ रहा है लेकिन इस बार जाम से जूझ रही सड़क पर भी दुकानें सजीं तो यह साबित हो गया कि आम लोगों की दिक्कतों से इस शहर में किसी को कुछ लेना-देना नहीं रह गया है। यह पहले से ही तय था कि ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच सड़क बंद होने के बाद श्यामगंज की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का काफी ज्यादा दबाव बढ़ जाएगा लेकिन इसके बावजूद सुबह दस बजे ही सनडे मार्केट की तमाम दुकानें सड़क घेरकर सज गईं। इसी के साथ इस रोड पर जाम लगना भी शुरू हो गया जिसने दोपहर होते-होते भीषण रूप अख्तियार कर लिया।
सनडे मार्केट में हमेशा की तरह सड़क की पटरी तक फड़ सजाए गए थे। इसके आगे सड़क पर ठेलों को खड़ा करा दिया गया था और उसके भी आगे सवारियां भरने के लिए टेंपो और ई रिक्शा वालों ने सड़क घेर रखी थी। इसके बाद करीब 15 मीटर चौड़ी इस सड़क पर दो-ढाई मीटर की जगह भी ट्रैफिक निकलने के लिए नहीं बची। खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने की वजह से रोडवेज की बसों और ट्रकों का रुख भी इसी सड़क पर था लिहाजा पूरे दिन इस सड़क पर ट्रैफिक कभी रेंगा तो कभी पूरी तरह जाम हो गया। जाम में फंसे लोग झल्लाते रहे लेकिन सड़क पर लगी दुकानें टस से मस नहीं हुईं।

निगम की टीम ड्रामा करके लौटी पुलिस पूरे दिन पहुंची ही नहीं

पिछले रविवार की तरह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी जयपाल सिंह की अगुवाई में इस बार भी सनडे मार्केट हटाने पहुंची लेकिन कुछ देर तक दिखावा करने के बाद लौट गई। निगम की टीम आने से सनडे मार्केट में कुछ देर के लिए हलचल मची लेकिन फिर दुकानदार आराम से जहां के तहां जम गए। पूरे दिन सड़क पर जाम लगा रहा लेकिन पुलिस का दस्ता एक बार भी इधर नहीं पहुंचा।

सेना के घोड़ा बटालियन रोड खोलने से मिली कुछ राहत

ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई करने को ट्रैफिक बंद किए जाने से पैदा होने वाले संकट के अंदेशे में जिला प्रशासन की ओर से सेना से अपना घोड़ा बटालियन रोड खोलने का आग्रह किया था जिसके बाद सेना ने दस दिन के लिए यह रोड खोल दिया है। सेटेलाइट चौराहे से आने वाला काफी ट्रैफिक घोड़ा बटालियन रोड होकर चौकी चौराहे की तरफ निकला। इससे कुछ हद तक राहत भी रही लेकिन श्यामगंज रोड पर फिर भी पूरे दिन ट्रैफिक का भारी दबाव रहा।

श्यामगंज और विकास भवन रोड भी जाम प्रभा टॉकीज रोड पर भी फंसा ट्रैफिक

खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने का असर श्यामगंज के आसपास के इलाकों पर भी पड़ा। प्रभा टॉकीज रोड पर भी रविवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। विकास भवन रोड पर भी पूरे दिन ट्रैफिक फंसकर निकला। श्यामगंज वैसे भी अक्सर जाम से जूझता है, रविवार को इधर से रोडवेज की बसें और दूसरे भारी वाहन निकले तो और ज्यादा बुरा हाल हो गया। बता दें कि श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे जल निगम ने कई महीनों पहले सीवर ट्रंक के पाइप रखे छोड़ दिए थे जो अब तक नहीं हटाए गए हैं। इनकी वजह से चौराहे पर वाहन जाम में फं स रहे हैं। ट्रैफिक बमुश्किल यहां से निकल पाता है तो श्यामगंज चौराहे पर उसके मुड़ने पर जाम लग जाता है। आगे सड़कों पर अवैध कब्जों की वजह से भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें