फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान..चौपुला रोड पर न जाए, यहां मिट्टी से बंद की जा रही धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयूब खां चौराहे से चौपुला चौराहे की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन तो सीवर लाइन डालने के लिए की गई खुदाई से बर्बाद हुई, बेढंगेपन से खुदाई किए जाने की वजह से दूसरी लेन की सड़क भी गहरी दरार पड़ने के साथ जमीन में धंस गई। अपनी जवाबदेही से बचने के लिए जल निगम ने सड़क पर हादसे का भी पूरा इंतजाम कर दिया है। पहले दरार को गिट्टी मसाला भरकर छिपाने की कोशिश की गई, यह धोखा छिपाए नहीं छिपा तो कह दिया गया कि सड़क पर ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि सोमवार को पूरे दिन इस सड़क पर रोज की तरह ट्रैफिक गुजरता रहा। रात में भी रोडवेज बसों ने इसी सड़क पर दिल्ली का रास्ता पकड़ा।
विज्ञापन

अयूब खां चौराहे से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन पर जल निगम कई दिनों से सीवर लाइन के लिए गहरी खुदाई करा रहा है। दो दिन पहले बेढंगेपन से खुदाई किए जाने की वजह से दूसरी लेन की सड़क के नीचे की भी काफी मिट्टी खिसक गई। सड़क के नीचे मिट्टी का सपोर्ट हटा तो वह नीचे धंस गई और उस पर गहरी दरार पड़ने के साथ डिवाइडर भी झुककर खोदे गए गड्ढे की तरफ लटक गया। अब इस सड़क पर स्थिति यह है कि किसी भी भारी वाहन के दबाव से वह किसी भी समय पूरी तरह ढह सकती है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जल निगम की ओर से इस सड़क पर ठीक से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने या उसे ट्रैफिक के लिए बंद कराने के बजाय अपनी जवाबदेही से बचने के लिए दरार में गिट्टी मसाला भर दिया ताकि यह दिखाई ही न पड़े की सड़क पर कोई दरार है।
अमर उजाला में जलनिगम की इस धोखाधड़ी से चौपुला रोड पर भारी खतरा पैदा होने की खबर छपी तो हड़कंप मचा। सोमवार को नगर निगम की ओर से इस सड़क को ट्रैफिक के लिए बंद किए जाने का हवाई एलान कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद न तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई न ही ट्रैफिक को रोकने के लिए सड़क पर कोई इंतजाम किया गया। नतीजा यह हुआ कि पूरे दिन इस दरकी हुई सड़क पर ट्रैफिक गुजरता रहा। हल्के वाहनों के साथ भारी वाहनों पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई। रात में दिल्ली की ओर से जाने वाली रोडवेज बसें भी इसी सड़क से गुजरीं। इत्तफाक ही रहा कि इस बीच कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन इसकी आशंका लगातार बनी रही।
विज्ञापन

टूटी सड़क पर नाले के निर्माण
के लिए उतरवाई गिट्टी-बजरी
अयूब खां चौराहे से चौपुला की ओर जाने वाली दरकी सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम करने के बजाय नगर निगम ने यहां खतरा और बढ़ा दिया है। सोमवार को नगर निगम ने इसी सड़क पर नाले के निर्माण के लिए गिट्टी और बजरी भी उतरवा दी। इससे यहां सड़क पर बोझ बढ़ने के साथ लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। बाइक पर इस सड़क पर गुजरने वाले बजरी के ऊपर से निकल रहे हैं।
बारिश हुई तो अचानक गड्ढे
में ढह सकती है चौपुला रोड
अयूब खां चौराहे और चौपुला के बीच दरकी हुई सड़क के लिए बारिश को भी खतरनाक माना जा रहा है। आशंका है कि बारिश का पानी भरने से सड़क पर पड़ी दरार और चौड़ी हो सकती है। इसके साथ सड़क के नीचे खिसकी मिट्टी और ज्यादा कटी तो पूरी सड़क एकाएक गड्ढे में धड़ाम हो जाएगी। ऐसा अगर चलती सड़क पर हुआ तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।
क्षतिग्रस्त हुई सड़क को बंद कर द़िया गया है। इधर से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन भी रोक दिया है। दूसरी तरफ सेतु निगम ने भी मार्ग बंद करा दिया है। अब इस सड़क पर वाहन नहीं आएंगे। सड़क की ठीक से मरम्मत कराने के बाद ही उसे खोला जाएगा। - संजय चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें