फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली से पहले निगम नाथ धाम की तर्ज पर लगाएगा लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने दिवाली से पहले गांधी उद्यान से आदिनाथ चौक होते हुए धर्मकांटा तक नई लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। ये लाइटें खंभे के साथ नाथ कॉरिडोर धाम की थीम पर ''ओम'' लिखी सूर्य आकार की होंगी।
विज्ञापन

प्रकाश विभाग 15वें वित्त के तहत 5.97 करोड़ रुपये की लागत से 252 लाइटें लगाएगा। प्रत्येक लाइट और खंभे के सेट पर 2.37 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार, करीब छह साल पहले लगी 60 फीसदी पुरानी लाइटें खराब हो चुकी हैं। मरम्मत के लिए सामान न मिलने के कारण निगम ने इन्हें बदलने का निर्णय लिया। सितंबर में इसके लिए टेंडर जारी किया गया था। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि नाथ नगरी की थीम पर लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिवाली से पहले कुछ स्थानों पर इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें