फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, पांच फरार, एक गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2019 02:55 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर रयाया खानपुर गांव के बाग में छापा मारने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि पांच भागने में सफल रहे। मौके पर 90 किलो गोमांस और औजार बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि रसाया खानपुर गांव में मंगल खां के यूकेलिप्टस के बाग में गोहत्या की जा रही है। इस पर कोतवाली पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने फायर कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। खुद को फंसता देख तस्कर भाग निकले, पर पुलिस ने एक आरोपी को धरदबोचा, जबकि उसके पांच साथी भाग गए। मौके से पुलिस ने 90 किलो गोमांस, गोहत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और उपकरण भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसमें उसने अपने साथियों के नाम भी बता दिए। 

आरोपियों पर जानलेवा हमला, गोहत्या अधिनियम, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गांव रसाया खानपुर निवासी तौफीक, कय्यूम, गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी इलियास, शरीफ, शकील और जाने आलम को नामजद किया गया है। आरोपी तौसीफ की गिरफ्तारी मौके पर ही कर ली गई थी। बुधवार को उसे जेल भेज दिया। बरामद मांस की पशु अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडीपाल ने जांच की है, वह गोमांस ही निकला है। भागे आरोपियों की जल्द धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें