फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगलवार को बंद रहेंगे ब्यूटी पार्लर और सैलून, जानिए बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन

Fri, 27 Dec 2024 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुरानी साप्ताहिक बंद ही प्रभावी रहेगी। सोमवार को फरीदपुर, रिठौरा, धौराटांडा, ठिरिया निजावत खां, मंगलवार को सुभाषनगर, बदायूं रोड, सेंथल में बंदी रहेगी। इस दिन शहर के सभी सैलून व ब्यूटी पार्लर भी बंद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को आदेश कर वर्ष 2023 में तय हुई बाजारों की साप्ताहिक बंदी को ही प्रभावी रखा है। इसके मुताबिक रविवार को श्यामगंज, कालीबाड़ी, मारवाड़ीगंज, पुरानी माचिस फैक्टरी, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइंस के साथ ही बहेड़ी में बंदी रहेगी। सोमवार को फरीदपुर, रिठौरा, धौराटांडा, ठिरिया निजावत खां, मंगलवार को सुभाषनगर, बदायूं रोड, सेंथल में बंदी रहेगी। इस दिन शहर के सभी सैलून व ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को बीआई बाजार, सदर बाजार, तोपखाना, नवाबगंज, बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में ऑटोमोबाइल मैकेनिक, इज्जतनगर, राजेंद्रनगर, गांधीनगर, जनकपुरी, पटेलनगर, आईवीआरआई के बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार को रिछा, शीशगढ़, शेरगढ़, शाही, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शनिवार को आंवला, फतेहगंज पूर्वी, सिरौली में बाजार बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें