फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे पर बदसलूकी से भड़कीं महिलाएं

Fri, 07 Oct 2016 02:08 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला प्यास में कोटे पर राशन लेने पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप है कि कोटेदार के भाई और भतीजे ने उनके साथ बदसलूकी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस कोटेदार के भाई को थाने ले आई। इसके बाद काफी संख्या में महिला और पुरुष थाने पहुंच गए। आरोप है कि वहां पुलिस ने कोटेदार के भाई को इज्जत के साथ बैठा रखा था। इस पर इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कोतवाल ने बमुश्किल इन लोगों को समझाया। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मामले में तहरीर दे दी है। वहीं कोतवाल ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार को मोहल्ला प्यास में समीउर्रहमान खां के कोटे की दुकान पर महिलाएं राशन लेने पहुंचीं। आरोप है कि कोटेदार के भाई अनीसुर्रहमान और उसके पुत्र जलीसुर्रहमान ने उनकी पर्चियां फाड़ दीं। विरोध पर बदसलूकी की। इस पर गुलशन बी, शकीला बेगम, खुशनुमा, चंदावी, परवीन, नन्हीं बेगम सहित दर्जनभर महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अनीसुर्रहमान को थाने ले आई और बैठा लिया। इसी बीच सैकड़ाें की तादाद में महिला-पुरुष थाने पहुंच गए और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई करने के बजाय अनीसुर्रहमान को इज्जत के साथ थाने में बैठाए रखा। उधर, लोगों की सूचना पर सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सैयद शाहरुख अली थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि दबंग कोटेदार ने थाने में ही उन्हें देख लेने की धमकी दे डाली। कोतवाल आरके सिंह ने तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि दरोगा मनोज वर्मा को तहरीर दी गई। 
एक-दूसरे पर लगाए आरोप 
मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर आंवला ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। लड़ाई झगड़े का मामला पुलिस ही देखेगी। सपा नेता शेखू ने बताया कि बीते सप्ताह उसने सभासद अलीमुददीन शैरी के साथ 50 लोगों को आंवला ले जाकर शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी वजह से यह घटना हुई। उधर, थाने में मौजूद अनीसुर्रहमान ने बताया कि यह सारा ड्रामा नेता करा रहे हैैं। 
विज्ञापन

तो कोटेदार मार रहे हक
बताया जा रहा है कि कार्ड वितरण न होने का सारा लाभ तहसील आपूर्ति विभाग से मिलकर कोटेदार उठा रहे हैं। तेल 20 रुपये लीटर और चीनी 13 रुपये प्रति किलो बांटी जा रही है। अधिकांश पर्चियां न देकर उनका सारा राशन कोटेदार डकार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें