फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए अब सरस्वती टाउनशिप में बेचेगा प्लॉट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साबरमती के बाद कावेरी और फिर सरस्वती टाउनशिप होगी विकसित

बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) जल्द ही सरस्वती टाउनशिप में प्लॉट की बिक्री शुरू करेगा। गंगा और नर्मदा कॉलोनी में प्लॉट लेने से वंचित रहे लोग इस कॉलोनी में प्लॉट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगानगर आवासीय योजना में बीते दिनों गंगा और नर्मदा कालोनी में करीब पांच सौ प्लॉट बेचे हैं। इससे प्राधिकरण ने करीब 140 करोड़ रुपये की आमदनी की है। वहां कुछ और प्लॉटों की नीलामी बीडीए जल्द करेगा। बीडीए ने अब तीन अन्य गेटबंद कॉलोनियां विकसित करने की तैयारी की है। प्राधिकरण इसी महीने साबरमती कॉलोनी का काम शुरू करेगा। इसके बाद सेक्टर चार में सरस्वती गेटबंद कॉलोनी में करीब 65 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले साबरमती कॉलोनी विकसित की जाएगी। इसके बाद कावेरी और सरस्वती कॉलोनी विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें