फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, निर्माण किए ध्वस्त

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सहायक अभियंता अनिल कुमार और अवर अभियंता हरीश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची बीडीए की टीम ने उनको ध्वस्त करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि अवैध निर्माण के विरुद्घ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण ने ढहाये अवैध कालोनिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। प्राधिकरण की स्वीकृति और मानचित्र के बिना बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बुलडोजर चला दिया। टीम ने शाहजहांपुर रोड पर गांव उमरिया से उड़ला जागीर रोड पर सात अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया।

विज्ञापन


उमरिया से उड़ला जागीर रोड पर शाकिर और वाहिद बिना बीडीए की स्वीकृति के 4400 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। अजहर और ताहिर भी बिना स्वीकृति के 6000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। जाहिद 5000 और जावेद सावरी 4000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसी रोड पर 4500, 5000 व 8000 वर्ग मीटर में तीन और अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।

सहायक अभियंता अनिल कुमार और अवर अभियंता हरीश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची बीडीए की टीम ने उनको ध्वस्त करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि अवैध निर्माण के विरुद्घ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। लोग भूखंड खरीदने से पहले उसकी ठीक से पड़ताल कर लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें