फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी ध्वस्त करती बीडीए की टीम।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड पर बिना मानचित्र पास कराए किया जा रहा था भवनों का निर्माण

बरेली। पीलीभीत रोड पर करीब तीन हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही कॉलोनी की सड़कें, बाउंड्रीवाल और आवास बुधवार को बीडीए ने ढहा दिए। कॉलोनी बिना मानचित्र पास कराए बसाई जा रही थी।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीलीभीत रोड पर छोटेलाल गंगवार अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। पुलिस चौकी बैरियर के निकट खजुरिया में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना नक्शा पास किए कॉलोनी बसाई जा रही थी। टीम को मौके पर भेजा गया तो वहां भवनों, बाउंड्रीवाल और सड़क का अवैध निर्माण होता मिला। इस पर प्राधिकरण ने उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता अनिल कुमार ध्वस्तीकरण के समय मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें