फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अवैध बारातघरों पर बीडीए का छापा, एक सील 

Tue, 10 Apr 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए ने अवैध बारातघरों को सील करने का अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को चार बारातघरों पर बीडीए की टीम ने एसीएम विशु राजा के नेतृत्व में छापा मारा। इसमें कैंट थाना क्षेत्र में अभयपुर रोड स्थित एमपी लॉन बारातघर को सील कर दिया गया। मौके पर बारातघर मालिक के बेटे विकास यादव मिले। वह बारातघर का मानचित्र नहीं दिखा पाए। बीडीए की टीम ने उन्हें हिदायत दी कि जब तक बारातघर सील है और उसकी कंपाउंडिंग नहीं हो जाती, तब तक उसे किसी भी तरह के प्रयोग में न लाया जाए। सील टूटने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन

सोमवार को बारिश की वजह से बीडीए का अवैध बारातघरों को सील करने का अभियान देर से प्रारंभ हो पाया। बदायूं रोड स्थित चंद्रावती बैंक्वेट हाल के मालिक ने जब बीडीए के अभियान की खबर सुनी तो उन्होंने बीडीए दफ्तर जाकर जुर्माने की रकम चुकता कर दी। टीम ने इस वजह से उनका बारातघर सील नहीं किया। इस बारातघर की कंपाउंडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कांधरपुर लाल फाटक पर मानसिंह साहू का बारातघर बंद पाया गया। इस बारातघर के बाहर किसी तरह का बोर्ड नहीं लगा था। बीडीए ने आसपास के लोगों के जरिये बारातघर मालिक तक तुरंत कंपाउंडिंग कराकर जुर्माना अदा करने का संदेश भिजवाया। रिद्धि सिद्धि बारातघर मालिक राम लड़ैते पाठक ने अपना बारातघर बंद करने की जानकारी बीडीए की टीम को दी। इस पर टीम ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर बारातघर संचालित होता पाया गया तो उसे सील कर मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभियान में बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह्र, एक्सईएन अनिल कुमार और मोहनलाल के अलावा सहायक और अवर अभियंता शामिल थे। 

अब आंबेडकर जयंती के बाद चलेगा अभियान
बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को भारत बंद और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर अवकाश के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स देने में असमर्थता जाहिर की, इसलिए अब अवैध बारात घरों को सील करने का अभियान 14 अप्रैल के चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें