बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में बीडीए के मुताबिक, करीब 187 अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। बीडीए की ओर से इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। कई पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।
सरकार अवैध तरीके से बसी कॉलोनियाें को वैध करने की नीति लेकर आई थी। इसे लेकर जो बीडीए के पास आए आवेदनों के मुताबिक, बरेली विकास प्राधिकरण सीमा में 187 अवैध कॉलोनियां हैं। यह रिपोर्ट प्राधिकरण ने शासन को भी भेजी है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बीडीए 168 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर चुका है। कई कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा चुकी है। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया जाता है। जो कॉलोनाइजर चाहते हैं उनकी उनकी कंपाउंडिंग कराई जाती है।