फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अकेली रह रही सेवानिवृत्त महिला बैंककर्मी ने रविवार रात अवसाद के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उनका शव कमरे से बाहर निकला।
विज्ञापन

इज्जतनगर की अंबिका आवास कालोनी में रहने वाली 60 वर्षीय अंजुला कपूर ने ढाई साल पहले यूको बैंक से वीआरएस ले लिया था। उनके दोनों बेटे विवेक कपूर और विनीत कपूर गुड़गांव में रहते हैं। अंजुला भी उनके पास आती-जाती रहती थीं। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले अंजुला गुड़गांव से लौटी थीं। रविवार रात बेटे विवेक ने उन्हें फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद विवेक ने पड़ोसियों को सूचना दी और घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसियों ने घर जाकर उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे पर शव लटक रहा था। लोगों ने जीवित होने की आशंका में उन्हें नीचे उतारा लेकिन अंजुला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित थीं और बीमारी के कारण अवसाद में थीं। कुछ दिन पहले भी उन्हें रेलवे लाइन किनारे अकेले टहलते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें