फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए क्रिकेट टूनामेंटः पहले दिन बरेली किंग्स और बरेली टाइगर ने जीते मैच

विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच बरेली किंग्स और बरेली थंडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर्स की टीम ने 15.1 ओवर में 57 रन बनाए। बरेली किंग्स की ओर से शजल और विवेक पुरी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में बरेली किंग्स टीम ने 8.6 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर मैच जीत लिया। सिद्धार्थ ने नाबाद 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी के लिए शजल को दिया गया।
दूसरा मैच बरेली टाइगर और बरेली राइडर्स के बीच खेला गया। मैच टाई होने पर बरेली टाइगर ने सुपर ओवर खेलकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच टाइगर टीम के अनुराग को दिया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीए वीसी जोगेंद्र सिंह और सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, वित्तीय लेखा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक रंजन, मोहम्मद कमर, चमन, शिव राठी, माजिद हसन, सुहेल अंसारी, मोहम्मद तबरेज, आदर्श, संतोष, सुमित खेरा आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग मोहम्मद फैजान, अजय कुमार और स्कोरिंग अर्पित ने की। टूर्नामेंट के आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद और नीतेश भारद्वाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें