फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनविज कंपनी के मालिक समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Report of fraud against seven including the owner of Canavis company
विज्ञापन
बरेली। बिहार के जिला चंपारण में गुरुद्वारा रोड लाल बाजार बेतिया निवासी विवेक कुमार ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी समेत सात लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कन्हैया के अलावा इस मामले में नामजद अन्य आरोपी गोरखपुर और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विवेक कुमार का कहना है कि कैनविज कंपनी ने मैजिक इनकम के नाम से तीन साल पहले एक योजना चलाई थी। इसके तहत ढाई साल में निवेश की गई रकम को दोगुना करने का लालच दिया गया था। उन्हें झांसे में लेकर 31 जुलाई, 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच बिहार में बेतिया निवासी राकेश कुमार यादव और सीवान निवासी अरविंद कुमार भारती ने करीब सात लाख रुपये का निवेश करा लिया। कहा गया कि 30 महीने तक प्रति माह 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में आते रहेंगे। विवेक ने रकम का भुगतान ऑनलाइन एजेंट डिस्ट्रीब्यूटर जितेंद्र प्रसाद यादव के गोरखपुर के बैंक खाते, राकेश यादव के बेतिया के खाते और अरविंद भारती के सिवान के खाते में किया था। मगर निवेश करने के 36 माह बाद भी उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली।
विवेक ने कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी, मैनेजर, एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर और कर्मचारियों से बातचीत की तो उन्होंने रकम वापस करने से साफ इनकार कर दिया। मामले की शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस मामले में एसएसपी से ऑनलाइन शिकायत की तो उनके आदेश पर थाना बारादरी में कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, डीडीपुरम निवासी आशीष महाजन, गोरखपुर में पत्रकारपुरम के प्रदीप कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टनगर स्थित पैडलेगंज निवासी जितेंद्र प्रसाद यादव, सीवान के महाराजगंज स्थित अफराद मठिया निवासी अरविंद भारती, चंपारण बेतिया के बेलबाग स्थित परबतिया टोला निवासी राकेश कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, रुपये हड़पने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें