फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस शहर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, यहां जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

Fri, 20 Dec 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: अवैध तरीके से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रहपुरा चौधरी में अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच कॉलोनियों पर बृहस्पतिवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। यहां मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी बसाई जा रही थी। बीडीए की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण ध्वस्त करा दिया। धस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में इकराम बेग सात, पांच और चार हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध तरीके से तीन कॉलोनियां विकसित करा रहे थे, जिसे ध्वस्त करा दिया गया। रहपुरा चौधरी में ही छत्रपाल आदि लगभग चार हजार वर्गमीटर में कॉलोनी विकसित कर रहे थे। उसे भी ध्वस्त करा दिया गया। 

भावुक कर देगी ये गुहार: 'अब्बू कार में फंसे हैं, चाचा हमें बचा लो', हादसे के बाद मदद मांगता रहा था आमिर
विज्ञापन


शोएब, मुनीफ, मोहनिस आदि पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में सड़क, साइट ऑफिस बना रहे थे। उसे भी प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त करा दिया। बीडीए वीसी ने लोगों को सलाह दी कि भूखंड खरीदने से पहले बिल्डर से मानचित्र जरूर मांगे। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग व भवन निर्माण अवैध है। इसे प्राधिकरण कभी भी ध्वस्त कर सकता है।

विज्ञापन

यहां भी चल चुका है बुलडोजर 
  • 12 नवंबर को नकटिया नदी के किनारे पहाड़गंज रोड पर बिचपुरी में अवैध कॉलोनी पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाया। यहां भी मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी के लिए भूखंड बना दिए गए और ऑफिस विकसित किया गया था। 
  • नौ अक्तूबर को छह अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे। 
  • तीन सितंबर को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए थे। इसी तरह उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई गई थी। इन पर कार्रवाई की गई। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें