फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली के होटल में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना नजरबंद, प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने बैठाया पहरा

Fri, 20 Dec 2024 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के निजी होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं सपा नेता सुमैया राना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमैना राना गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। इस पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
होटल में सपा नेता सुमैया राना (बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना को एक निजी होटल में नजरबंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उनको रोका गया था। वहीं, सपा प्रवक्ता का आरोप है कि उनको शाम पांच बजे तक नजरबंद रखा गया। किसी से बात भी नहीं करने दी गई।

विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास पर स्थित निजी होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं सुमैया राना को दोपहर में मीडिया से रूबरू होना था। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल से बाहर निकलते समय पुलिस ने उनको रोक दिया। उनके पास मौजूद कुछ पोस्टर और गृहमंत्री की तस्वीर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इसके बाद उनको महिला पुलिस की मदद से होटल के अंदर भेज दिया गया। 

बरेली लेखपाल हत्याकांड: इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, डीएनए जांच के लिए मृतक की मां के खून का लिया सैंपल
विज्ञापन


वह बाहर नहीं जा सकें, इसके लिए पुलिस बल होटल परिसर में मौजूद रहा। रोके जाने के बाद मीडिया से बातचीत में सुमैया राना ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के लिए संसद में जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए पूरे देश के सामने गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। पुलिस कब तक रोकेगी? मैं तीन दिन बरेली में हूं। कभी भी विरोध दर्ज कराऊंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

अपने नेता के समर्थन में नहीं पहुंचे सपाई
सुमैया राना को जिस समय पुलिस ने नजरबंद किया, उस दौरान उनके समर्थन में सपा का कोई स्थानीय नेता मौके पर नहीं पहुंचा। केवल इस बीच सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शांति सिंह और रीना खान ही वहां पहुंचीं।



शनिवार को प्रदर्शन करेंगे सपाई
डॉ. आंबेडकर को लेकर गृहमंत्री के बयान के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय पर सपाई प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें