फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, 30 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त

Tue, 17 Feb 2026 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है। अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। बीडीए की टीम ने मंगलवार को सुभाषनगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध तरीके से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां बिना अनुमति विकसित की जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों को तरह बीडीए की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बदायूं रोड स्थित गांव करेली में बड़े पैमाने पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बब्लू पटेल 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। यहां प्लॉटों का चिन्हांकन, नालियों का निर्माण और सड़कों का निर्माण किया गया था। दूसरी अवैध कॉलोनी अजय यादव की 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही थी। यहां भी बिना स्वीकृति के बाउंड्रीवॉल और नालियों का निर्माण कर प्लॉटिंग की जा रही थी। 

बीडीए की टीम ने दोनों कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए अवैध रूप से बनाई गई सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की ओर से बताया गया कि दोनों कॉलोनियों का नक्शा पास नहीं था। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले बंडिया गांव में हुई थी कार्रवाई 
सोमवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की थी। बंडिया गांव में भाजपा नेता के भाई नरेश कुमार यादव अपने सहयोगी सोनू पंजाबी, दिलावर, राजा के साथ मिलकर 50 बीघा में बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। बीडीए ने पहले भी इन्हें काम रोकने का आदेश दिया था, लेकिन काम जारी रहा। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लॉट में भरी गई नींव, अस्थाई कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा नेता के भाई की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

इसी गांव में टीम ने 13 बीघा क्षेत्रफल में बन रही किस्मत अली और हाजी आमरिक की अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें