फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन अवैध निर्माणों पर चला बीडीए का बुलडोजर, दो निर्माण सील

Tue, 14 Oct 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बीडीए ने मंगलवार को अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। बीडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। दो को सील कर दिया। 
विज्ञापन
बीडीए ने अवैध निर्माण को किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। वहीं, दो अवैध निर्माण सील किए गए। बीडीए की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


बीडीए के प्रवर्तन दल ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली में पप्पू के 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, शिवअवतार शर्मा के 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और इंद्रजीत के 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित करने के इरादों पर पानी फेर दिया। तीनों ने कॉलोनी के लिए कुछ सड़कें, साइट ऑफिस और अन्य निर्माण शुरू कराए थे। इन्हें प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कराया। 

इसके अलावा दौलतराम गुप्ता और राजेश सिंह की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर सील कर दिया गया। दोनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं थे। यह जानकारी बीडीए की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें