फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने नगर आयुक्त से की शिकायत

Tue, 14 Oct 2025 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ दुकानदारों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पार्षद राजेश अग्रवाल और पीड़ित दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम की टीम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम कार्यालय में रामपुर गार्डन के कार बाजार से कई दुकानदार पहुंचे। कर निर्धारण अधिकारी एवं अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह का घेराव कर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ दुकानदारों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की। उन्हें बताया कि बटलर प्लाजा के सामने अतिक्रमण करने वालों से अवैध वसूली होती है। वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके विपरीत छोटे-छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का विरोध या अपना पक्ष रखने के लिए अगर कोई आता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह और राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह का नाम लेकर आरोप लगाए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: कोर्ट के निर्णय के बाद मजार की आड़ में बनी मार्केट पर चल सकेगा बुलडोजर, बवाल के बाद की गई है सील
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने आरोपी को गलत ठहराया। नगर आयुक्त ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त से मिलने के बाद पार्षद राजेश अग्रवाल और दुकानदार कुशराज सिंह ने कहा कि अभद्रता करने पर राजवीर सिंह और सच्चिदानंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। इनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें