फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेता की अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, बगैर स्वीकृति के कराया जा रहा था निर्माण

Mon, 17 Nov 2025 07:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। बीडीए ने सोमवार को सीबीगंज क्षेत्र में 10 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ढहा दिया। सपा नेता मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही निर्माण करा रहे थे। 
विज्ञापन
बीडीए टीम ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में 10 बीघा जमीन पर सपा नेता नरेश यादव द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सोमवार को विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि बगैर स्वीकृति के ही भूखंडों का चिह्नांकन और सड़क, नाली व चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर एई गजेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम को भेजकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई है। बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर या भूखंड खरीदने से पहले जरूर पता कर लें ये बात 
बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के प्रावधानों के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण/प्लाटिंग करने से पूर्व विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है। इसका ध्वस्तीकरण प्राधिकरण द्वारा किया जा सकता है।

भवन/भूखंड के क्रेताओं को सलाह दी गई है कि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए भवन/भूखंड क्रय करने से पूर्व उसकी मानचित्र स्वीकृति संबंधी जानकारी प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त कर लें। मानचित्र स्वीकृत न होने की स्थिति में संपत्ति न खरीदें। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें