फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा; दोनों पायलट सुरक्षित

Mon, 17 Nov 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के गांव गोरा लोकनाथपुर के पास खेत में सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिससे इलाके में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग की गई। दो पायलट सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
बरेली में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वायुसेना के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मीरगंज के गांव गोरा लोकनाथपुर के पास खेत में उसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। दूसरे हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंचा बचाव दल उनको साथ ले गया। किसी के जख्मी होने या हेलिकॉप्टर में क्षति की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, आसमान में मंडरा रहा एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर अपराह्न 3:40 बजे नीचे आता प्रतीत हुआ। तेज आवाज सुनाई देने लगी तो लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव के बाहर किसान नन्हे शर्मा के खेत में हेलिकॉप्टर उतरा। उसमें दो पायलट मौजूद थे। नीचे उतरकर उन्होंने ग्रामीणों को हेलिकॉप्टर के पास आने से रोका।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बीडीए की नई टाउनशिप में किसानों की सहूलियत का ध्यान, 48 घंटे में मिलेगी मुआवजे की रकम
विज्ञापन


एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में एयरफोर्स का बचाव दल भी दूसरे हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंच गया। दोनों पायलटों ने तकनीकी दिक्कत की वजह से हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग की जानकारी बचाव दल को दी। जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद एयरफोर्स के दूसरे हेलिकॉप्टर से दोनों पायलटों को वायुसेना स्टेशन लाया गया। बचाव दल के दो सदस्य खराब हुए हेलिकॉप्टर की निगरानी में देर रात तक खेत में डेरा डाले रहे।
 

विज्ञापन

खेत में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग - फोटो : संवाद
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स का लिया सहारा
खेत में हेलिकॉप्टर उतरने की सूचना से गोरा लोकनाथपुर समेत आसपास के कई गांव के लोग उसे देखने पहुंच गए। भीड़ को रोकने में असहज होने पर एयरफोर्स ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों से संपर्क किया। सीओ मीरगंज अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने मौके पर पहुंचकर हेलिकॉप्टर के पास बैरिकेडिंग करा दी। एसडीएम आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही। तकनीकी टीम खराबी की विस्तृत जांच कर रही है। 

पिछले सप्ताह देहरादून एयरपोर्ट पर सुखोई ने की थी आपात लैंडिंग
एयरफोर्स स्टेशन बरेली के सुखोई विमान ने पिछले सप्ताह तकनीकी खामी के चलते देहरादूर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की थी। अब इस हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग चर्चा का विषय बन गई है।

इंजन गर्म होने की आशंका
सेवानिवृत्त एयर मार्शल एके गोयल के मुताबिक, उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब 13 हजार घंटे उड़ान भरी है। हेलिकॉप्टर या विमानों में किसी भी वक्त तकनीकी दिक्कत की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में अगर पायलट सुरक्षित लैंडिंग कर लें तो यह उनकी दक्षता का परिचायक होता है। सर्वाधिक आपात लैंडिंग इंजन गर्म होने या तेल रिसाव होने की स्थिति में ही होती है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें