फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फिर चला बुलडोजर: चार अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; प्लॉट खरीदने से पहले जरूर करें ये काम

Tue, 05 Mar 2024 06:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली विकास प्राधिकरण की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को चार अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया गया। शहर में इससे पहले भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने सोमवार को चार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां अवैध तरीके से कराए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। इसके अलावा एक अवैध ढाबे को गिराया गया। सभी कॉलोनाइजरों को चेतावनीपत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


बीडीए वीसी मनिकंदन ए ने बताया कि नरेंद्र गंगवार चार हजार वर्गमीटर, राजीव कुमार 3,500 वर्गमीटर और राजीव डोंगरा चार हजार वर्गमीटर व नसीरउद्दीन पांच हजार वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। प्लॉट चिह्नित कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। सभी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। वहीं, बड़ा बाइपास पर शराफत अवैध ढाबे का संचालन कर रहे थे, उसे तोड़ा गया है।

विज्ञापन


जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
  • 28 फरवरी को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 
  • 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
  • 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर। 
  • 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था। 
  • तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 
  • चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें