फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए में आधा गिलास मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए में जल संरक्षण को लेकर आधा गिलास पानी पिलाया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने इस नियम को लागू करने की बात कही है। इधर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पानी को बचाने के लिए यह अच्छा कदम है। जल्द ही डीएम कार्यालय सहित दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि जल की बर्बादी रोकने और पानी की बचत के लिए यह छोटा ही सही लेकिन महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऑफिस स्टाफ से इसका अनुपालन करने के लिए कहा है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अच्छा कदम है। सरकारी दफ्तरों के साथ सरकारी मीटिंगों में भी इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें