फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं करेंगे हड़ताल, हमलावरों पर लगा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर हमला करने के मामले में अब चिकित्सक संघ हड़ताल नहीं करेगा। इसकी वजह हमलावरों पर कार्रवाई होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दो हमलावरों के नाम खोल दिए हैं। बाकी के नाम जल्द उजागर हो सकते हैं। पुलिस ने हमलावरों पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट भी लगा दिया है।
विज्ञापन

डॉ. नितिन कुमार सिंह और फार्मासिस्ट पर 22 जुलाई की रात हमला हुआ था। उस समय डॉक्टर और फार्मासिस्ट अस्पताल की इमरजेंसी में बैठे थे, तभी पक्का बाग निवासी सचिन मौर्य और उसकी बहन प्राजंल मौर्य अस्पताल पहुंचे। सचिन ने अपनी बहन को इंजेक्शन लगवाने को कहा था लेकिन डॉक्टर ने अन्य मरीजों को देखते हुए उन्हें दो मिनट रुकने को कहते हुए बेंच पर बैठने को कहा। उस बेंच पर कुछ खून लगा था। इससे प्राजंल मौर्य बिफर गई। आरोप है कि डॉक्टर से अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। इस पर उसके भाई ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। प्राजंल मौर्य ने खुद डंडे से फार्मासिस्ट को पीट दिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया था।
पुलिस ने उस समय अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस पर चिकित्सक संघ ने आपत्ति जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि अगर 29 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होती है, तो वह हड़ताल करेंगे। पुलिस ने सचिन मौर्य और प्राजंल मौर्य को नामजद कर लिया है, साथ ही उन पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इससे डॉक्टरों की हड़ताल टल गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लगाया है। इससे आरोपियों की जमानत बाहर से होना संभव नहीं है। इससे फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. नितिन कुमार सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें