फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए ने 103 करोड़ रुपये मूल्य के 154 भूखंड आवंटित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने लाटरी निकालकर विभिन्न श्रेणियों के 154 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया। प्राधिकरण को 103 करोड़ रुपये राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि रामगंगानगर स्थित प्राधिकरण के नवीन कार्यालय परिसर में रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के भूखंडों का आवंटन करने के लिए शिविर लगाया गया। आवंटन के लिए आवेदकों के सामने लाटरी निकाली गई। उन्होंने बताया कि रामगंगानगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली-बीसलपुर मार्ग तथा 80 मीटर चौड़े लखनऊ दिल्ली मार्ग बड़ा बाइपास पर स्थित है। योजना में 45 व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड बनाई जा रही हैं। आंतरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18, 12 एवं 9 मीटर है। बिजली लाइनें भूमिगत होंगी। साथ ही 132 केवीए का विद्युत उप केंद्र भी प्रस्तावित किया गया है। दोनों योजनाओं में होटल, अस्पताल, विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्थान व साइबर सिटी, मल्टीप्लेक्स की स्थापना के लिए भी भूखंड आरक्षित किए गए हैं। स्पोटर्स स्टेडियम, सेंट्रल पार्क व अन्य नेवरहुड पार्क प्रस्तावित किए गए हैं। शिविर में गौतम सिंह, विशेष कार्याधिकारी, शिवधनी सिंह यादव मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, एपीएन सिंह अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें