फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एकल वर्ग में बरेली के विशाल ने गाजियाबाद के इशू को मात दी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर किया प्रतिभाग
विज्ञापन


बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, बरेली की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज द्वितीय राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक उत्तर प्रदेश मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 35 से 75 वर्ष की आयु के लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेले गए पुरुष एकल वर्ग में बरेली के विशाल पचनंदा ने दो सेटों में गाजियाबाद के इशू जैन को 21-11, 21-11 से मात दी, जबकि रवि प्रताप आनंद ने तीन सेटों के कड़े मुकाबले में शम्स तबरेज को 15-21, 21-15, 21-12 से हराया। डीबी थापा (बरेली) ने अभिषेक कुमार जैन को सीधे सेटों में 21-9, 21-5 से पराजित किया।
विज्ञापन

50 वर्ष वर्ग में राजीव यादव और सोमेश जैन ने अपने मुकाबले आसानी से जीते, जबकि हंसवीर सिंह को मेरठ के ललित कुमार शर्मा के खिलाफ 16-21, 21-16, 22-20 से संघर्षपूर्ण जीत मिली। 55 वर्ष वर्ग में शादाब मिया (रामपुर) और मदन पंत (बरेली) ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। 60 वर्ष वर्ग में मृदुल बत्रा ने गाजियाबाद के हिमांशु गोयल को 21-11, 21-6 से हराया, जबकि आदित्य त्यागी ने भानु प्रताप सिंह को मात्र 4 और 2 अंकों पर समेटते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की। 65 वर्ष वर्ग में पंकज गुप्ता और मदन लाल कौशिक ने जीत हासिल की। महिला वर्ग एकल 55 वर्ष आयु वर्ग में अनुराधा सुंदरम ने रेखा को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। साथ ही, रूमा ने चारुल अग्रवाल को 21-18, 11-21, 21-13 से, शबनम ने प्रीति शर्मा हराकर जीत दर्ज की।

- मिश्रित व युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया तालमेल
वहीं मिश्रित युगल में हिमांशु गोयल और अनुराधा सुंदरम की जोड़ी ने आदित्य त्यागी और रेखा सिंघल को 21-18, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल के 35 वर्ष वर्ग में आशुतोष प्रताप सिंह और यशार्थ ओझा की जोड़ी ने अजय कुमार व नितिन मेहरा को संघर्षपूर्ण मैच में 20-22, 21-19, 21-13 से हराया। 45 वर्ष वर्ग में अनुतोष कमल और मनीष सिंह की जोड़ी ने कादिम अली और वरुण पंवार को 21-13, 21-15 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। बरेली के पंकज सक्सेना व राजेंद्र प्रसाद और गौरव भसीन व सचिन अग्रवाल की जोड़ियों ने भी अपने-अपने मैच जीते। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी अवधेश कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा, बसंत चतुर्वेदी, अध्यक्ष डीएल खट्टर, संजीव मित्तल, सुनील शर्मा, अरूण नेगी और पवन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें