फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलला के स्वागत में सजेगा बरेली का मॉडल टाउन, शंखनाद से गूंजेगा हरि मंदिर

Sat, 06 Jan 2024 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर बरेली शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। शहर के मॉडल टाउन को भव्य रूप से सजाया जाएगा। भजन-कीर्तन व रामचरित मानस पाठ आदि कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
अक्षत अभियान के अंतर्गत निमंत्रण वितरण करते रामभक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में बरेली के मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में शंखनाद होगा। क्षेत्र की कॉलोनियों को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। भजन-कीर्तन व रामचरित मानस पाठ आदि के कार्यक्रम भी होंगे। खिचड़ी और चाय का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में शुक्रवार को धार्मिक सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली मनाई जाएगी। रवि छाबड़ा ने बताया कि सभी ने एक राय हो कर पूरे मॉडल टाउन को सजाने का निर्णय लिया है। 

Ayodhya Ram Mandir: रोडवेज बसें भी कराएंगी रामलला के दर्शन, राम भजनों के साथ होगा आस्था का सफर
विज्ञापन


कॉलोनी के श्री हरि मंदिर, श्री रामायण मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री दरगाह मंदिर आदि की भी सजावट की जाएगी। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे और सभी मंदिरों में भंडारे भी होंगे। इस मौके पर सुशील अरोड़ा, अनिल अरोरा, संजीव चांदना, जुगल किशोर, तिलक राज, गोविंद तनेजा आदि उपस्थित रहे। 

इसके अलावा कैंट के श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर में 22 जनवरी को दिनभर कार्यक्रम होंगे। पुजारी आचार्य घनश्याम जोशी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम शुरू होंगे। इसमें सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण होगा। इसके अलावा बाजार में खिचड़ी व चाय का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रीराम का गुणगान करते निकले रामभक्त
मेरी बरेली मेरी अयोध्या का नारा लगाते हुए रामरथ लेकर रामदूत शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान पर निकले। प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए रामभक्तों की टोली ने सुरेश शर्मा नगर, चाणक्यपुरी, शिवपुरी और प्रभात नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर पूजित अक्षत और अयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट किया। अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार अरोड़ा, संघ के महानगर कार्यवाह डॉ. विमल यादव प्रमुख रहे। 

सभी राम भक्तों ने अनुरोध किया कि वह 22 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में प्रभु श्री राम का गुणगान करें। रात में घरों पर दीपावली जैसी रोशनी की भी व्यवस्था करें। रामरथ में शीतल गुलाटी, अनुराग अग्रवाल, गुलशन आनंद, गब्बर सिंह, विवेक अग्रवाल, मंगलेश सक्सेना, बबीता, आशुतोष अग्रवाल, आरेंद्र अरोड़ा कुकी, रामदयाल मोहता सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें