बछरायूं। कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को फाल्कन बरेली और राधा गोविंद मेरठ की टीम के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले की आखिरी गेंद पर विजयी शॉट लगाकर बरेली की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के खिलाड़ी सूर्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की पूरी टीम 20 ओवर में 151 रन पर आउट हो गई। श्रीकांत प्रजापति ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। रोहित और अभिषेक ने 20-20 रन बनाए। बरेली के सूर्या ने चार, शुभ और नीशू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बरेली के बल्लेबाजों ने बेहद संभलकर खेलना शुरू किया गया। मैच की आखिरी गेंद पर बरेली की टीम को तीन रन बनाने थे। शिवकुमार राठी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। वह 70 रनों पर नाबाद रहे। मेरठ की ओर से नमन ने तीन व विनीत ने दो विकेट लिए। सूर्या को मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। बसपा नेता नौशाद अली अंसारी ने बरेली टीम के कप्तान आजम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर अहमरउद्दीन, सदफ, जीशान मौजूद रहे। संवाद