उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार भोर जंगली हाथियों ने बांकेगंज कस्बा से सटे पसियापुर गांव के खेतों में जमकर मचाया उत्पात। हाथियों के उत्पात से कई किसानों की धान और गन्ने की फसल उजड़ गई।
जानकारी के मुताबिक बीती शाम बड़ी नहर लांघ कर जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड बांकेगंज कस्बा से सटे अर्जुन पुर गांव किनारे पहुंच गया जहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। केला, गन्ना और धान फसल रौंदी, मचान उखाड़े।
हाथियों के जमघट से परेशान गांववालों ने खुद ही अपनी मदद की। सैकड़ों की संख्या में हिम्मती ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ शोर मचाया। इतना ही नहीं गांववालों ने पटाखे दागे। जिसके बाद हाथियों वहां से खदेड़े जा सके।