फसलों पर बढ़ा कीटों का प्रकोप
उप निदेशक (कृषि रक्षा) ने किसानों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि तापमान में गिरावट, आर्द्रता बढ़ने से रबी फसलों में सामायिक कीट, रोग के प्रकोप की आशंका बढ़ गई है। नियंत्रण के लिए बायो पेस्टीसाइड्स, बायो एजेंट्स के प्रयोग का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा है कि ये कीटनाशक 75 फीसदी अनुदान पर प्रत्येक ब्लॉक की कृषि रक्षा इकाई पर मिलेंगे। साथ ही, किसी तरह की समस्या होने पर किसान कृषि विभाग के सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली पोर्टल (पीसीएसआरएस) के नंबर 9452247111 या 9452257111 पर संपर्क कर सलाह ले सकते है।