फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: बरेली में धूप न निकलने से गलन बरकरार, आज से मंडराएंगे बादल, बारिश के आसार

Sun, 07 Jan 2024 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सर्दी का प्रकोप जारी है। कोहरे के बीच सर्द हवा से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से बादल छाएंगे। अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। कोहरा भी नहीं छंट रहा है, जिससे धूप न निकलने से गलन बरकरार है। रविवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब है। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आज से बादल छाएंगे। अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


शहरवासियों को शनिवार को भी ठंड से निजात नहीं मिली। दोपहर तक कोहरा मंडराता रहा। इसके बाद हल्की धूप हुई पर सर्द हवा की वजह से बेअसर रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज हुआ पर लोगों को ठिठुरन से निजात नहीं मिल सकी। वहीं, अब पहाड़ों की ओर से बादल शहर में प्रवेश करने लगे हैं। मंगलवार तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

सर्द हवा से ठिठुरे लोग 
शुक्रवार देर रात हवा चलने से कोहरा छंटने लगा। न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह भी हवा की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। 10 बजे से कोहरा छंटने लगा और 11 बजे हल्की धूप निकलने लगी। हालांकि, सर्द हवा की वजह से यह बेअसर रही। लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के बावजूद सामान्य से दो डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा के साथ पहाड़ों की ओर से बादल शहर में प्रवेश करने लगे हैं जो रविवार से और घने होंगे। इसके बाद अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें