फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: बरेली में भीषण गर्मी का सितम बरकरार, तापमान 44 डिग्री के करीब, दो दिन तक यलो अलर्ट

Tue, 28 May 2024 09:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Weather Updates : बरेली में अगले दो दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।   
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा लेकर जाते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सूरज की आग उगलती किरणों से शहरवासी तप रहे हैं। इधर, हर दिन बढ़त दर्ज करा रहा तापमान सोमवार को करीब 44 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। रविवार के बाद सोमवार भी पांच वर्षों में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी अधिकतम की ओर बढ़ रहा है। गर्म रात लोगों को सता रही है। दो दिन तक गर्मी का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी सताने लगी। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेज धूप के साथ हुई। नौ बजे ही पारा 28 डिग्री के पास पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तपिश भी बढ़ती गई। पारा में भी उछाल दर्ज होता रहा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर शहर की कई मुख्य सड़कों पर इक्क-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखाई दिए। दुकानों पर, पेड़ के नीचे लोग छांव तलाशते रहे। शाम छह बजे के बाद तापमान थोड़ा कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रात में भी सुकून की नींद नहीं मिल सकी। न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। नमी 22-56 फीसदी के बीच सिमटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें