फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा जिला रहा बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ रात का तापमान
विज्ञापन


बरेली। पहाड़ों की सर्द हवा से रात में ठंड बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात को 10 डिग्री के पास पहुंचे पारे ने हल्की शीतलहर का अहसास कराया। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान की रिपोर्ट में प्रदेश में बरेली का स्थान तीसरा रहा।
बुधवार की सुबह सर्द हवा और हल्के कोहरे के साथ हुई। जैसे-जैसे धूप की तपिश बढ़ती गई कोहरा छंटता गया। दोपहर में चटक धूप के बावजूद हवा हल्की ठंड का अहसास कराती रही। ज्यादातर राहगीर हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। दोपहर में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं, शाम चार बजे के बाद हवा ठंडक का अहसास कराने लगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बीते दिनों की बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी है। इधर, पहाड़ों से भी सर्द हवा का प्रवेश हो रहा है।
विज्ञापन

जिससे दिन में धूप से राहत है लेकिन रात में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अतुल ने दो दिन और रात के तापमान में गिरावट फिर स्थिरता का अनुमान जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें