फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली वेटरन ने पीलीभीत को 96 रनों से हराया

Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गौर हरि सिंघानिया टी-20 वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को बरेली वेटरन और पीलीभीत वेटरन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें बरेली वेटरन ने पीलीभीत को 96 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
विज्ञापन

एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मैच में टॉस जीतकर बरेली वेटरन के कप्तान राहुल कपूर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बरेली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया।
बरेली की ओर से शादाब हुसैन ने 33 गेंदों में 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान राहुल कपूर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों में 43 रन जोड़े। आकाश कुमार ने 36, शिव राठी ने 33 और मोहम्मद यूसुफ ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पीलीभीत वेटरन के लिए जगदीश ने दो विकेट चटकाए। गुरुसेवक और राजेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत वेटरन की टीम बरेली के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना पाई। बरेली वेटरन की तरफ से गेंदबाजी में डॉ. हरित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट झटके।

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए शादाब हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। किफायती और धारदार गेंदबाजी के लिए डॉक्टर हरित कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। संघर्षपूर्ण पारी खेलने वाले पीलीभीत के राजेश कुमार गंगवार को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें