फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी 28 को बरेली से करेंगे यूपी चुनाव का आगाज

Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
28 को फतेहगंज पश्चिमी में होगी किसान स्वाभिमान महारैली
विज्ञापन

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए यूपी में 2017 के चुनाव का एलान बरेली में 28 फरवरी को किसान स्वाभिमान रैली के रूप में करेंगे। मंगलवार को यहां आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बरेली-दिल्ली रोड पर फतेहगंज पश्चिमी में बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के मैदान को रैली स्थल के तौर पर फाइनल कर दिया है। बाद में
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में दोनों नेताओें ने रैली में 20 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा। हर विधानसभा से 15-15 लोगों की भीड़ लाने का लक्ष्य प्रमुख पदाधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी माथुर और बंसल ने दोपहर फतेहगंज पश्चिमी के अलावा भोजीपुरा के पास दोहना में भी रैली के लिए जमीन देखी। फतेहगंज पश्चिमी के मैदान को फाइनल करने के बाद उन्होंने नैनीताल रोड पर एक निजी कालेज में पांच जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने पार्टीजनों से कहा कि रैली से पहले गांव-गांव जाकर किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए कामों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि भाजपा सरकार ने कृषक बीमा योजना समेत कई योजनाएं किसानों को संचालित की हैं। इसको किसानों के लिए बताने की जरूरत है। रैली में केंद्र के कई मंत्री शामिल होंगे। यूपी के सारे सांसद और मंत्रियों को रैली के आयोजन में सहयोग के लिए लगाया जाएगा। व्यवस्थाओं के लिए अगली बैठक 13 फरवरी को बरेली में होगी। बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तोमर, शाहजहांपुर की सांसद कृष्णा राज, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, राजकुमार शर्मा, सुभाष पटेल, प्रशांत पटेल, तेजेश्वरी सिंह, पूरनलाल लोधी आदि मौजूद रहे।


धर्मपाल को बनाया रैली संयोजक
बरेली। प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार धर्मपाल सिंह को किसान स्वाभिमान महारैली का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बैठक में इसकी घोषणा की। इससे माना जा रहा है कि रैली की जिम्मेदारी देकर एक तरह से भाजपा हाईकमान आंवला विधायक धर्मपाल की क्षमता को टटोलना चाहता है। सूत्रों ने बताया कि अब रैली के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का मन बनाया गया है।

दिल्ली की आईबी टीम का बरेली में डेरा
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को बरेली में किसान स्वाभिमान रैली में आने के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) ने डेरा जमा लिया है। मंगलवार सुबह आईबी की टीम दिल्ली से बरेली आ गई और प्रस्तावित सभा स्थल फतेहगंज पश्चिमी स्थिति रबर फैक्ट्री का जायजा लिया। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। अब प्रस्तावित सभा स्थल को अंतिम रूप देने के लिए एसपीजी की टीम के आने का इंतजार है। हालंाकि जिला प्रशासन के पास अब तक प्रधानमंत्री के बरेली आने की अधिकृत सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पीएम के दौरे से पहले केंद्रीय खुफिया टीम ने यहां सक्रिय आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल की टोह लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए स्थनीय पुलिस प्रशासन के अलावा खुफिया एजेंसी की मदद ली जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसी तथा सेना इंटेलीजेंस की भी मदद ले रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें