तब कई बार तहरीर बदलवाने के बाद रात ढाई बजे आरोपी फरियाद के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने, अपहरण कर दुष्कर्म करने और हत्या के मामले में रिपोर्ट लिखी गई। रात में तीन बजे परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिले हैं कि जैसे किशोरी पटरी पर खुद ही लेट गई हो। बृहस्पतिवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सर्विलांस में मिला रिकॉर्ड, फरियाद के संपर्क में थी किशोरी
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान एक वीडियो काफी साफ मिला, जिसमें किशोरी रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिख रही है। वहीं, सर्विलांस से साक्ष्य मिले हैं कि किशोरी फरियाद के संपर्क में थी। सुबह भी फरियाद ने उसे कॉल की थी। माना जा रहा है कि उसके बहकाने या धमकाने से परेशान किशोरी ने इस तरह का फैसला लिया होगा।
भाजपा प्रवक्ता ने समाजवाद पर उठाए सवाल
इस घटना को लेकर भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाजवाद और कथित एमवाई समीकरण पर तंज कसा है। उन्होंने आरोपी के धर्म और पीड़ित पक्ष की जाति को लेकर सवाल उठाए हैं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि किशोरी की मौत सीधे तौर पर आत्महत्या जैसी लग रही है। धर्म परिवर्तन या दुष्कर्म जैसी बात अभी पुष्ट नहीं हुई है पर आरोपी फरियाद से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। वह किशोरी के संपर्क में था, इसकी पुष्टि हुई है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। ट्रेन स्टाफ से भी बात की जाएगी कि उन्होंने किशोरी को किस स्थिति में देखा था।