फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में बरेली प्रदेश में अव्वल, लखीमपुर खीरी दूसरे स्थान पर

Sat, 10 Jan 2026 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह दिसंबर 2025 की जारी की गई रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में 10 में 9.27 अंक हासिल कर बरेली प्रदेश में अव्वल आया है। लखीमपुर खीरी दूसरे और शाहजहांपुर तीसरे पायदान पर रहे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 की रैंकिंग में जिले को विकास कार्यक्रमों में पूर्णांक 10 में से 9.52 नंबर मिले हैं। लखीमपुर खीरी के बाद बरेली दूसरे स्थान पर है। राजस्व कार्यों में पूर्णांक 10 में से नौ अंक मिले हैं। इसमें बरेली जिले को तीसरी रैंक मिली है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों की संयुक्त रैंकिंग में बरेली जिले को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान मिला है। नवंबर की समीक्षा में जिला 20वें पायदान पर दर्ज हुआ था। इससे पहले अक्तूबर में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की गति में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें