बरेली ने लखनऊ को 3-0 से पछाड़ा
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
डीपीएस में चल रही नार्थ जोन इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को लीग मैच के दूसरे दिन भी बरेली का दबदबा रहा। आज बरेली ने लखनऊ को बुरी तरह हराया। कुल आठ मैच खेले गए। डीपीएस सीतापुर को दूसरे दिन भी हार का सामना करना पड़ा।
सीतापुर को एकतरफा मुकाबले में हराने के बाद लखनऊ को भी बरेली की टीम ने आसानी से हरा दिया। बरेली के मानस पंजाबी ने एक और कप्तान आकाश मेहरोत्रा ने दो गोल कर टीम को मजबूती दी। लखनऊ की टीम पूरे समय गोल के लिए जूझती रही, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। बरेली ने 3-0 से जीत दर्ज कराई। देहरादून और इलाहाबाद के बीच मैच ड्रा रहा। मैच के दौरान प्रधानाचार्य रजनी सिंह, खेल विभाग के शिक्षक सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, सुशील दत्त, पवन चंद्र कश्यप, कौशल पाल, वैभव सक्सेना, हफीज खान का सहयोग रहा।
यह रहा स्कोर
बनारस ने सहारनपुर को 2-1 से हराया
जानकीपुरम ने सीतापुर को 1-0 से हराया
देहरादून ने इलाहाबाद के बीच ड्रा रहा
मेरठ ने इंद्रानगर लखनऊ को 1- 0 से हराया
हरिद्वार ने रुड़की को 5- 0 से हराया
एल्डिको लखनऊ ने काशीपुर को 3- 0 से हराया
कल्याणपुर कानपुर ने बनारस को 3-0 से हराया