फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस ने मानस  स्थली को हराया 

Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बास्केटबाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पिछले तीन दिनाें से चल रही इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। सेंट फ्रांसिस और मानस स्थली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टीमों ने आपस में कड़ी टक्कर दी, लेकिन सेंट फ्रांसिस की टीम मानस स्थली पर भारी पड़ गई। टूर्नामेंट का शुभारंभ कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन

बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से केपीएस में कृष्ण बिहारी अग्रवाल स्मृति इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में पहली बार शहर के स्कूल शामिल हुए। सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट फ्रांसिस ने बिशप कोनरॉड को 44- 33 और मानस स्थली ने सोबती पब्लिक स्कूल को 34-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मैच में सेंट फ्रांसिस और मानस की टीम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हॉफ टाइम तक दोनों टीमों में आगे निकलने की होड़ दिखी और स्कोर कुछ अंक के साथ आगे पीछे होता रहा, लेकिन अंतिम समय में सेंट फ्रांसिस तेजी दिखाकर 44 पर पहुंच गई, जबकि मानस स्थली को 39 पर ही रोक दिया। 44-39 से जीत सेंट फ्रांसिस की हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शगुफ्ता खान, संजय श्रीवास्तव, मंजु लता, रेनू, आबिद खान, इमरान खान, इंद्रजीत, हुमा, गीता और अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें