फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में शुरू होगा तीसरा सीएनजी पंप

Sat, 19 May 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
सीएनजी में लगी वाहनों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शहर में जल्द ही तीसरा सीएनजी पंप शुरू हो सकता है। आईओसी और सीजीयूएल के बीच बरेली मंडल में व्यापारिक करार हुआ है। इसके तहत अब आईओएसी पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी की बिक्री हो सकेगी। इसी करार के तहत शहर में तीसरा पंप खोलने की बात भी कही गई है। 
विज्ञापन

अब तक सीजीयूएल अपनी सहयोगी कंपनी बीपीसी पंप से सप्लाई करती रही है। अब कंपनी से आईओसी से समझौता किया है, इसे शहर में लागू किया गया है। इस समझौते के अनुसार शहर में तीसरा सीएनजी पंप भी चालू किया जाएगा। अब तक दो पंपों पर ही सीएनजी मिल रही थी। दोनों पंपों पर हर दिन वाहनों की लंबी लाइनें लगती हैं और आए दिन विवाद होते हैं। सीजीयूएल शहर के दोनों पंपों पर रोजाना 25 हजार किलो सीएनजी की बिक्री करती है। अब मिनी बाईपास पंप पर भी सीएनजी मिलने लगेगी। इस पंप पर तकनीकी परीक्षण चल रहा है। उम्मीद है कि 20 मई से सीएनजी की सप्लाई पंप से शुरू हो जाएगी। उधर, आईओसी उप महाप्रबंधक हरि अनुपम का कहना है कि कंपनी तीसरे पंप से सीएनजी की बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे वाहन चालकों की परेशानी कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें