फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 44 और संक्रमित मिले

Tue, 21 Jul 2020 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दो संक्रमितों की निजी अस्पताल और एक की सैन्य अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन

चार कर्मियों के संक्रमित मिलने पर फरीदपुर और मीरगंज सीएचसी सील

बरेली। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें से 17 संक्रमितों ने 20 दिन में दम तोड़ा है। सोमवार को 44 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, फरीदपुर सीएचसी को दो एएनएम में संक्रमण की पुष्टि के बाद 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। मीरगंज सीएचसी भी दो स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित मिलने पर दो दिन के लिए सील की गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, भूड़ की रहने वाली 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला का डीडीपुरम स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी सोमवार को मौत हो गई। इसी अस्पताल में भर्ती राजेंद्रनगर के 70 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। सैन्य अस्पताल में भी एक कोरोना संक्रमित आजादनगर की 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सभी के परिजन को सूचना दे दी गई है। प्रशासन को इन सभी का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार कराने को कहा गया है।

नई जिला जेल के कैदी और स्वास्थ्यकर्मी समेत 44 संक्रमित

बरेली। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, सिद्धार्थ नगर की एक महिला, फरीदपुर मोहल्ला बक्सरिया और फर्रखपुर की दो महिलाएं, पडौली की महिला, मुंशीनगर की महिला, लालफाटक अभयपुर, सुभाषनगर राजीव कॉलोनी, बब्बन खाता के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। नई जिला जेल का एक कैदी भी संक्रमित है। जाटवपुरा, फरीदपुर शिवपुरी, रोड नंबर पांच सिद्धार्थ नगर, किला छावनी के एक-एक और बीडीए कॉलोनी के दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वृंदावन सिविल लाइंस की एक महिला, नवादा शेखान, गुरुद्वारा गंगानगर, राजेंद्रनगर के एक-एक व्यक्ति, कृष्णानगर कॉलोनी की एक महिला, जमालपुर, महमूद नगर बदायूं, इज्जतनगर का एक-एक व्यक्ति, इफको टाउनशिप की तीन महिलाएं और दो व्यक्ति, जाई, आजमनगर के एक-एक व्यक्ति, सुभाषनगर होली चौक का एक व्यक्ति और एक महिला, तिलक कॉलोनी की एक महिला, कोविड अस्पताल का एक कर्मी, सुभाषनगर का एक व्यक्ति, कर्मचारी नगर की दो महिलाएं और एक व्यक्ति, अंबिका आवास कॉलोनी का एक व्यक्ति, फतेहगंज पश्चिमी सतुल्या पट्टी, पवन विहार के एक-एक व्यक्ति, मेगा ड्रीम होम सिटी की महिला, कुसुमनगर के एक व्यक्ति, मठ कमल नैनपुर की एक महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें