फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : दो पेट्रोलियम कंपनियों से नहीं मिल पा रही सप्लाई, कई पंप हो सकते हैं ड्राई

Thu, 16 Jun 2022 02:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तेल कंपनियों के अफसरों का दावा- पूरा है इंतजाम, नहीं होने देंगे कोई कमी।  वहीं दूसरी ओर पांच-पांच तक दिन नहीं मिल पा रही है सप्लाई, पंप संचालक परेशान।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के जिले भर में करीब सौ से ज्यादा पेट्रोलपंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति अनियमित हो गई है। इनमें से कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने के कगार पर है। इसे लेकर पेट्रोलियम डीलर परेशान हैं। हालांकि कंपनी के अफसर कह रहे हैं कि तेल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उनके पास पर्याप्त इंतजाम है।

विज्ञापन


जिले भर में विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के करीब सवा दो सौ पेट्रोल पंप हैं। इनमें से एचपीसीएल के 60 और बीपीसीएल के करीब 50 पंप हैं। जून की शुरुआत से ही इन पेट्रोलपंपों के डीलर तनाव से गुजर रहे हैं। चार-पांच दिन पहले एडवांस पेमेंट के साथ इंडेंट भेजने के बावजूद उन्हें समय पर डीजल-पेट्रोल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इस वजह से इनमें से कुछ पेट्रोलपंप ड्राई हो चुके हैं तो कुछ ड्राई होने के कगार पर हैं। कंपनी की ओर से उन्हें कोई आश्वासन भी नहीं मिल रहा कि इस समस्या का समाधान कब तक होगा, इस वजह से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

एसोसिएशन और डीलर्स की बात
इंडेंट लगे हैं और रकम भी जमा है लेकिन तीन दिन से सप्लाई नहीं मिली है। शुक्रवार को सप्लाई देने को बोला है। अगर फिर भी सप्लाई नहीं मिली तो हमारा पंप भी ड्राई हो जाएगा। सरकार को इस मामले में दखल देकर समस्या का समाधान कराना चाहिए। अगर एक बार ग्राहक टूट जाता है तो दोबारा आसानी से नहीं आता। 

विज्ञापन

- पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

 

तीन दिन पहले डीजल-पेट्रोल के लिए इंडेंट लगाया था तो कल मिला। आज फिर लगा दिया है और रकम का भी एडवांस भुगतान कर दिया है। समय पर सप्लाई का आश्वासन दिया है लेकिन हालात ऐसे हैं कि कुछ नहीं कह सकते हैं। जिन डीलर्स के पास कम स्टोरेज की क्षमता है, उनके सामने ज्यादा संकट है। - संजय गुप्ता, महेश एचपी

 

कोई भी पेट्रोलपंप इस समय ड्राई नहीं है। हर जगह उत्पाद उपलब्ध हैं। अगर कहीं खपत दो हजार लीटर है और वह 20 हजार का स्टॉक मांग रहा है तो नहीं दिय जा सकता। अगर किसी की सप्लाई बाधित हुई तो भुगतान या इंडेट उसकी वजह रही होगी।

विज्ञापन

- हरबन सिंह, सेल्स ऑफिसर, एचपीसीएल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें