हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के जिले भर में करीब सौ से ज्यादा पेट्रोलपंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति अनियमित हो गई है। इनमें से कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने के कगार पर है। इसे लेकर पेट्रोलियम डीलर परेशान हैं। हालांकि कंपनी के अफसर कह रहे हैं कि तेल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उनके पास पर्याप्त इंतजाम है।
एसोसिएशन और डीलर्स की बात
इंडेंट लगे हैं और रकम भी जमा है लेकिन तीन दिन से सप्लाई नहीं मिली है। शुक्रवार को सप्लाई देने को बोला है। अगर फिर भी सप्लाई नहीं मिली तो हमारा पंप भी ड्राई हो जाएगा। सरकार को इस मामले में दखल देकर समस्या का समाधान कराना चाहिए। अगर एक बार ग्राहक टूट जाता है तो दोबारा आसानी से नहीं आता।विज्ञापन
- पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
तीन दिन पहले डीजल-पेट्रोल के लिए इंडेंट लगाया था तो कल मिला। आज फिर लगा दिया है और रकम का भी एडवांस भुगतान कर दिया है। समय पर सप्लाई का आश्वासन दिया है लेकिन हालात ऐसे हैं कि कुछ नहीं कह सकते हैं। जिन डीलर्स के पास कम स्टोरेज की क्षमता है, उनके सामने ज्यादा संकट है। - संजय गुप्ता, महेश एचपी
कोई भी पेट्रोलपंप इस समय ड्राई नहीं है। हर जगह उत्पाद उपलब्ध हैं। अगर कहीं खपत दो हजार लीटर है और वह 20 हजार का स्टॉक मांग रहा है तो नहीं दिय जा सकता। अगर किसी की सप्लाई बाधित हुई तो भुगतान या इंडेट उसकी वजह रही होगी।
विज्ञापन
- हरबन सिंह, सेल्स ऑफिसर, एचपीसीएल